कौशाम्बी, मार्च 28 -- करारी के तुर्तीपुर गांव में पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने महिला पर जानलेवा हमला किया। तमंचे से निशाना बनाकर महिला को जान से मारने के लिए फायरिंग की। हमले में महिला बाल-बाल बच गई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तुर्तीपुर गांव की शहनाज बेगम पत्नी मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोस के मुस्तकीम पुत्र वारिस अली से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसको लेकर वह आए दिन विवाद करने की कोशिश करता रहता है। बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह मुस्तकीम ने अपने घर में छिपाकर रखे गए तमंचे से उसके ऊपर फायर किया। हमले में वह बाल-बाल बच गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.