महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के ग्राम प्रधान अम्बरीश शाही के उपर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रधानसंघ आज एसपी से मुलाकात करेगा। सिंहपुर के प्रधान अम्बरीश शाही ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन मार्च की रात साढ़े नौ बजे पुरानी रंजिश में पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने हॉकी, लाठी, रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपित पक्ष का कहना है कि प्रधान ने ही फोन कर बुलाया। उनके साथ कुछ लोग पहले से मौजूद थे। मारपीट वहीं शुरू किए। प्रकरण में वह भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.