पुरानी रंजिश में प्रधान पर जानलेवा हमला, फायरिंग
प्रयागराज, जून 22 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना के जमुनीपुर में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर कोटवा के ग्राम प्रधान संकरण सिंह उर्फ जयराम पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि उन पर कई राउंड फायरिंग की गई लेकिन वह बाल-बाल बच गए। एक गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई।प्रधान के मुताबिक रविवार रात करीब 10 बजे वह साथियों के साथ स्कॉर्पियो से डीजल भरवाने जा रहे थे। जमुनीपुर के पास ग्राम प्रधान जमुनीपुर से मिलने के लिए गाड़ी रोकी। इसी दौरान ककरा दुबावल निवासी रामू तिवारी साथियों संग पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गाड़ी का अगला शीशा तोड़ते हुए संकरण सिंह के हाथ को छूकर निकल गई। फायरिंग और शोर-शराबा सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, जिन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.