पुरानी रंजिश में पूर्व ग्राम प्रधान व परिवार को जान से मारने की धमकी
अमरोहा, मई 16 -- डिडौली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा में पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी इनामुल हसन के पुत्र फिरोज खान गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। पूर्व ग्राम प्रधान फिरोज खान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह उनके घर के पास स्थित चौराहे पर पड़ोसी शमूम उर्फ शमीम और गुड्डू ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की। विरोध पर दोनों युवकों ने घर से बाहर निकलने पर पूर्व ग्राम प्रधान व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान व परिवार को जान से मारने की धमकी, दो पर केस पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.