पुरानी रंजिश में पीटा, तीन पर केस
गंगापार, जून 23 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश में तीन आरोपियों ने गाली देते हुए पीटा। पीड़ित के तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के दिघिया गांव निवासी आशीष कुमार यादव ने थाने में तहरीर दी कि पड़ोसी राजेश कुमार यादव, सुनील कुमार यादव व सूरज कुमार यादव ने उसे गालियां देते हुए पीटा, जिससे चोटें आईं। इसके पहले 18 जून को जब वह परीक्षा देने प्रयागराज गया था, तो आरोपियों ने घर आकर उसकी मां को अपशब्द कहे थे। आरोपियों ने उसकी साइकिल व तख्ता भी तोड़ दिया था। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.