पुरानी रंजिश में पीटकर किया घायल
मुरादाबाद, जून 20 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकुला में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण को पीटकर घायल कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी सोरन पुत्र मोहनलाल व पुरुषोत्तम ने तहरीर में बताया कि महेंद्र पुत्र रामभरोसे बैठा हुआ था। उससे पुरानी रंजिश चली आ रही है। अचानक वह गाली देने लगा। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.