हरदोई, मार्च 29 -- संडीला। ग्राम गोसवा डोंगवा में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी संडीला में भर्ती कराया गया। अनिल कुमार ने बताया कि 26 मार्च की शाम करीब पांच बजे वह घर पर जानवरों को चारा डाल रहा था। तभी गांव के निहाल, अभिषेक, अभिनय, अविनाश, करन, दर्शन और टीटू एकजुट होकर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके पुत्र शिवम को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.