चंदौली, फरवरी 9 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के हिन्दवारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने बीते रविवार की देर शाम दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुत्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पीड़िता गीता देवी के अनुसार रविवार की शाम करीब पांच बजे उसकी गाय की बछिया गांव के संपर्क मार्ग के किनारे बंधी थी। इसी बीच कार से जा रहा राजकुमार चौहान से विवाद हो गया, लेकिन ग्रामीणों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हो गया। वही देर शाम राजकुमार अपने साथियों करिया, गुरु, कन्हैया और शिवि कुमार के साथ लाठी डंडा लेकर गीता देवी के दरवाजे पर पहुंचा। इसके बाद उसके पति सुरेश और पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.