हरदोई, दिसम्बर 8 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के ग्राम लोधौरा मजरा ओदरा नेवलिया में 20 अक्टूबर की शाम पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में रामकृष्ण, उनके पुत्र पप्पू और पुत्री रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.