बलरामपुर, अप्रैल 4 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर निवासी पंकज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने शनिवार को बताया कि तीन अप्रैल को मौसी के घर अगरहवा गांव गया था। मौसी के लड़के दिलीप जायसवाल के साथ बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। रात करीब आठ बजे मौसी के गांव के विपक्षी राजेश श्रीवास्तव, शंकरपुर निवासी मोहित मिश्र व ग्राम जमुनहा निवासी छोटू तिवारी ने पुरानी रंजिश को लेकर पिटाई की। बचाने आए मौसी के लड़के को भी मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि पंकज की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...