कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के मछौली गांव में शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के छह सदस्यों की पिटाई की गई। इससे सभी को हल्की चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मछौली निवासी गया प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो शुक्रवार की शाम भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे भाई शिव प्रसाद, राम प्रसाद, पत्नी रेखा देवी, बेटी नेहा देवी व बेटे मनोज को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.