देहरादून, मई 15 -- देहरादून। गांधीग्राम इलाके में पुरानी रंजिश के चलते करीब 15-20 युवकों ने एक व्यक्ति और उसके दोस्त पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना का पता चलने पर जब घायल की पत्नी जानकारी लेने पहुंची तो आरोपियों के परिजनों ने उसके साथ भी गाली-गलौज व मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि गुरुवार को शिकायत पर आरोपी राहुल और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...