कौशाम्बी, मार्च 6 -- कोखराज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते पट्टीदार भिड़ गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान सात लोगों को चोटें आई हैं। उप निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह झगड़े की सूचना पर हमराहियों के साथ महेशपुर गांव पहुंचे। वहां देखा कि दो पक्षों के लोग मारपीट के बाद एक-दूसरे को जानलेवा धमकी दे रहे थे। मारपीट में एक पक्ष से शिवलाल, उसके बेटे हंसराज व धनराज को चोटें आईं। जबकि, दूसरी तरफ से रामसूरत, उसके भाई मिश्रीलाल, संदीप तथा प्रदीप जख्मी हुए। पुलिस वालों ने हल्का बल प्रयोग करके मामले को शांत कराया। साथ ही घायलों को एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.