पुरानी रंजिश में दो स्थानों पर मारपीट, केस दर्ज
मऊ, जून 26 -- घोसी। कोतवाली अन्तर्गत हरदासपुर व नगर क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार को हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पहले मामले में हरदासपुर निवासी वशी अहमद पुत्र स्व.एकलाख अहमद ने गांव निवासी आकिब, ताबिश व आमिल पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर घायल करने और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दूसरे मामले में करीमुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद यासिन ने नगर क्षेत्र के बड़ागांव अमजदी रोड निवासी युसुफ पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.