लखीसराय, मई 23 -- लखीसराय, हिप्र। बड़हिया थाना क्षेत्र के डुमरी ज्वास गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में दो सगे भाई समेत तीन युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान डुमरी गांव निवासी मुरारी सिंह के 27 वर्षीय पुत्र आनंद मोहन, 23 वर्षीय पुत्र श्री ओम और रंजीत सिंह के 26 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने बताया कि गांव में शराब पीकर गाली गलौज के आरोपी को उन लोगों ने पुलिस के माध्यम से गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी उनके घर पर चढ़कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला पीड़ित ने बताया कि एक बार फिर पुलिस को मौखिक सूचना के साथ लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा...