देवरिया, मार्च 25 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में पुरानी रंजिश में दो युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। हमला उस समय किया गया, जब सोमवार की रात दोनों युवक दावत से घर लौट रहे थे। हालत गंभीर होने के चलते दोनों युवकों को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।तरकुलवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के रहने वाले गोलू (22) पुत्र बसंत और डिंपल (20) पुत्र रामनरेश गांव के पूरब स्थित एक मुर्गी फार्म पर दावत में शामिल होने के लिए गए थे। दावत से लौटते समय रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और विवाद करने के साथ ही दोनों पर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर करने पर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बीआर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.