देवरिया, जनवरी 23 -- महुआडीह। पुरानी रंजिश में बुधवार की शाम स्कूटी सवार दो युवकों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घायलो का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में कराया गया। इस मामले में पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव निवासी अवनीश कुमार का पकड़ी वीरभद्रगांव चौराहे पर दुकान है। बुधवार को अवनीश अपने स्कूटी से रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मठ भगवान निवासी जयप्रकाश यादव पुत्र हरिलाल यादव को साथ बाजार करने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। महेशपुर मोड़ के समीप युवकों ने घेर लिया और पिटाई कर दी। अवनीश के पिता कृष्णा की तहरीर पर पुलिस ने महेशपुर निवासी आलोक यादव व नीतीश यादव व अर्जुन यादव पुत्रगण रामआसरे, बिपिन यादव पुत्र घनश्याम यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.