पुरानी रंजिश में दो भाइयों को पीटकर किया घायल
इटावा औरैया, जून 7 -- इटावा, संवाददाता। रंजिश के चलते दबंगों ने दो भाइयों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण जसवंतनगर के धनुआं गांव निवासी गोपाल दुबे ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पांच जून की शाम करीब सात बजे वह गांव के देशी शराब ठेके के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रामानंद शाक्य, चंदन चौधरी और अनुराग वहां पहुंच गए। तीनों के हाथों में लाठी-डंडे और चाकू थे। आरोपियों ने रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।
गोविंद का बचाव प्रयास गोपाल की चीख-पुकार सुनकर उसका छोटा भाई गोविंद मौके पर पहुंचा और उसे बचाने का प्रयास किया। हमलावरों ने गोविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.