पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट युवक पर चाकू से हमला, दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज
जौनपुर, मई 16 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के राजापुर इटाये गांव निवासी देवव्रत पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार शाम करीब पांच बजे इटाये बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अच्छेलाल पटेल से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी ने चाकू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.