उन्नाव, मार्च 6 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के अचली खेड़ा और भवानी खेड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अचलीखेड़ा और भवानीखेड़ा गांव के रहने वाले दो परिवारों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना में प्रथम पक्ष की ओर से भवानी खेड़ा निवासी सुशील, मुन्नू लाल और मनीष घायल हो गए। वहीं द्वितीय पक्ष की ओर से ओम प्रकाश पुत्र छोटा, बिमला, ओम प्रकाश, राम औतार, रीता पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.