कन्नौज, अप्रैल 9 -- पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। मामले की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना ठठिया क्षेत्र के गांव उमरन में बीते बुधवार की रात विवाद हो गया। यहां गांव निवासी राजीव शुक्ला अपने घर के बाहर बैठे थे, उनके मुताबिक इसी दौरान आधा दर्जन लोगों ने उन पर हमला बोलकर मारपीट शुरू कर दी। राजीव जब अपना बचाव करते हुए घर के अंदर घुसे तो हमलावरों ने पीछा करते हुए घर के अंदर घुसकर मारपीट की। विवाद के शोरगुल पर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीणों के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। विवाद में राजीव पुत्र सुरेश, भाई धीरू, मयंक, अंकुल के घायल होने की खबर है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ितों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.