पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत कई घायल
बलरामपुर, जून 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सझवल में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम सझवल निवासी अब्दुल हक पुत्र अतीकुर्रहमान पांच जून की रात करीब नौ बजे बाइक से अपने पुराने मकान से गांव के बाहर स्थित निर्माणाधीन नए मकान की ओर जा रहे थे। रास्ते में अजीज मुर्गी फार्म के पास अजीज ने उनकी बाइक रोक ली और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पिटाई की गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने परिजनों को बुला लिया। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.