रुडकी, मार्च 5 -- नन्हेड़ा अनन्तपुर में दो पक्षों के बीच विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर फायर झोंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों में घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार, दो पक्षों के बीच आ रही रंजिशन में एक बार फिर से मंगलवार देर रात्रि गाली गलौज हो गईं। इसके चलते मंगलवार रात्रि करीब दो बजे एक पक्ष का युवक दूसरे पक्ष के घर पहुंच कर गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर युवक पर फायर झोंक दिया। इसमें 26 वर्षीय युवक मोहित कुमार घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.