उन्नाव, मार्च 19 -- चकलवंशी। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए थाने भेज दिया है। बताया गया कि गुरुवार को माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी चौराहे पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। एक पक्ष थाने पहुंच गया, जबकि दूसरा पक्ष नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...