हाथरस, मई 13 -- सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नगला दुर्जिया गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रंजिश में आरोपियों ने चक्की प्रतिष्ठान पर पहुंचकर मारपीट और फायरिंग कर दी। इसमें चाचा भतीजा घायल हो गए। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में चक्की संचालक नंदू और उसके चाचा घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव नगला दुर्जिया निवासी नंदू का कहना है कि तीन दिन पहले खेत की भूमि समतल कराने और ट्रैक्टर चलाने को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में बुधवार सुबह आरोपी पक्ष उनकी चक्की पर पहुंचा और गाली-ग...