पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाएं घायल, केस दर्ज
गोरखपुर, अप्रैल 4 -- चिलुआताल, संवाददाता। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत ग्राम सभा भिटनी डोहरिया बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों की दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की आलिया खातून पत्नी बशीउल्लाह, निवासी भिटनी ने तहरीर देकर बताया कि 3 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के जमीर अहमद, रफी, बशीर, अफजल व मोहम्मद फैसल उनके दरवाजे पर चढ़ आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के जमीर अहमद पुत्र स्वर्गीय शैफुल्ला ने तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.