पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जून 7 -- सद्दरपुर, संवाददाता। अलीगंज थाना क्षेत्र के खासपुर गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने एक पक्ष की एफआईआर शनिवार की रात ही दर्ज कर ली और दूसरे पक्ष से रविवार को किसी तरह मुकदमा दर्ज किया गया। खासपुर में आसाराम जायसवाल पुत्र हरीराम जयसवाल व सत्य नारायण मौर्य पुत्र गंगाराम मौर्य के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों का मकान भी एक दूसरे के ठीक सामने गांव में स्थित है। बीते दिनों आसाराम जायसवाल अपने खेत से गोबर की खाद आदि हटाने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली सत्यनारायण मौर्य के खेत से लेकर गए थे जिससे उनकी बैगन की फसल क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिस पर सत्यनारायण ने विरोध किया था। यह भी पढ़ें- मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्ष पर दर्ज किया केस बीते शनिवार को सत्य नारायण मौर्य के खेत में लगाए गए के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.