गोरखपुर, मार्च 1 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भवनबारी गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। नीतू देवी ने आरोप लगाया कि घर पर निर्माण कार्य के दौरान पड़ोसियों ने काम रुकवाकर उनके व पुत्री दिव्या से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की विन्दा देवी की तहरीर पर नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...