फतेहपुर, मार्च 7 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मदोकीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष के राकेश, दिनेश, सचिन और चन्दा पत्नी राजेश दूसरे पक्ष के मलई , रामकृपाल, आशा तथा सुनीता के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी गई। शनिवार को प्रथम पक्ष के दिनेश निषाद व सचिन निषाद तथा दूसरे पक्ष के भलई निषाद व रामकृपाल निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.