संभल, मई 6 -- थाना क्षेत्र के बिधौती फाजिलपुर गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। वहीं पास में चल रहे 'घाट बाबा' के मेले में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। शिकायत पर पुलिस ने दस नामजद समेत तीन चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में लंबे समय से चली आ रही रंजिश के चलते भूपेन्द्र और गिरिराज आमने-सामने आ गए। सोमवार रात करीब 11:30 बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज, पथराव और अवैध हथियारों से फायरिंग में बदल गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बैरपुर महराजी उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके सामने भी दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग करते रहे...