शाहजहांपुर, मार्च 7 -- पुरानी रंजिश को लेकर बलरामपुर और मिल्किया गांव के लोगों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। थाना निगोही क्षेत्र के मिल्किया और बलरामपुर गांव एक ही बिरादरी के बताए जाते हैं और आपस में ही शादी-विवाह भी होते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गांवों के दो परिवारों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में दो बार झगड़ा हो चुका है। बताया गया कि शुक्रवार को दोनों पक्षों के लोग महिलाओं के साथ लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक गांव में हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मारपीट में बा...