कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के कूरा गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पड़ोसी अमित कुशवाहा से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर शुक्रवार को वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पिता राकेश व बहन शिखा के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी सविता को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...