बदायूं, मई 2 -- गांव सिरासौल पट्टी कुंवरसहाय निवासी रामनिवास शर्मा पुत्र सेवाराम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर बताया कि 25 अप्रैल की रात वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी गांव के ही राजवीर पुत्र हाकिम सिंह, सोनू सिंह पुत्र राजवीर सिंह और पंकज पुत्र बलवीर लाठी-डंडे व चाकू लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने रामनिवास के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंचे भतीजे विशाल को भी पीटा गया। आरोप है कि हमले में दोनों को चोटें आईं और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- रंजिश में मारपीट के चलते चार घायल, रिपोर्ट यह भी पढ़ें- रंजिश के चलते किसान से मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.