बस्ती, जनवरी 26 -- बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर दुकान पर चढ़कर मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया है। इसी थाने के पुरैना (मानिकचंद) निवासी राजकुमार गुप्ता का आरोप है कि विपक्षी शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर दुकान पर चढ़ गए। बिना पैसा दिए पॉलीथीन बैग लेकर उनके बेटे व भतीजे को मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। दुकान में रखा कुर्सी, बेंच व स्टूल को तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम यादव, घनश्याम निवासी ढोलघाट पड़रिया, राधेश्याम व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.