धनबाद, अप्रैल 2 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना क्षेत्र के बिहार टॉकीज के पास बुधवार को पुरानी रंजिश में एक टीना व्यवसायी अभिषेक अग्रवाल पर उनके पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अभिषेक के हाथ और पीठ पर धारदार अस्तुरा से कई वार किए गए हैं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए धनबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। घायल अभिषेक अग्रवाल ने झरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी मनोज जायसवाल और उनका परिवार पिछले कई सालों से विवाद करता आ रहा है। बुधवार को जब वे अपनी दुकान के पीछे गए, तो मनोज जायसवाल, शंभू जायसवाल और सौरभ जायसवाल ने रास्ता रोकने की कोशिश की और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिसमें सौरभ जायसवाल ने धारदार अस्तुरा से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.