कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के सहरोई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने गालीगलौज कर दलितों के साथ मारपीट की। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के सहरोई गांव निवासी निशा पत्नी जंटर ने रिपोर्ट लिखाई है कि रंजिश को लेकर 5 मार्च को शाम करीब 7 बजे गांव के राहुल पुत्र राकेश सिंह, मनीष गुप्ता पुत्र सतीशचंद्र, विनोद शर्मा व राजन पुत्र सतीश उसके दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया, तो उन सभी ने उसकी झोपड़ी में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीखपुकार सुनकर बचाने आए पति जंटर, देवरानी सोनी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मंगलसूत्र भी ले गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.