कौशाम्बी, मार्च 28 -- एयरपोर्ट थाने के मदारीपुर गांव में शुक्रवार रात पुराने विवाद को लेकर दबंग भाइयों ने साथियों संग पड़ोसी परिवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई पिटाई में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मदारीपुर निवासी सूबेदार भारतीय पुत्र जवाहर लाल भारतीय ने बताया कि उनका पड़ोसियों से काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात उनका बेटा सचिन गांव में लगी नौटंकी देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दबंग भाई अपने दो साथियों के साथ मिल गए और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सचिन की पिटाई शुरू कर दी। बेटे की आवाज सुनकर उसे बचाने पहुंचे पिता जवाहर लाल, मां गीता और दामाद ननके को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और सभी को बेरहमी ...