मैनपुरी, जनवरी 4 -- ग्राम समदपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दंपति सहित तीन लोगों पर दबंगों ने हमला बोल दिया जिससे वे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत अधिक गंभीर होने पर एक महिला को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार है, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। ग्राम समदपुर निवासी अनीता पत्नी शिवेंद्र ने तहरीर देकर शिकायत की कि शाम 6 बजे वह अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी थी। उसके देवर अमित, अंजू पत्नी अमित घर के अंदर खाना खा रहे थे। तभी जमीनी विवाद को लेकर गांव के उमेश, सम्मोद पुत्रगण बहादुर सिंह, हिमांशू यादव पुत्र उमेश चंद्र, नीरज देवी पत्नी उमेश, रुचि देवी पत्नी सम्मोद, अवधेश पुत्र जसवंत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.