कन्नौज, मई 20 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के पल्यूरा मौजा खानपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाना ठठिया पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी मोहन बाबू पुत्र राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। तभी गांव के मेहताब पुत्र जंगीलाल, जयवीर पुत्र जंगीलाल, अमरेश पुत्र जयवीर तथा सोनू उर्फ यदुराज पुत्र कल्याण सिंह पुरानी रंजिश को लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर एक राय होकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला बोल दिया। हमले में मोहन बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर च...