पुरानी रंजिश में दंपत्ति से की मारपीट
बरेली, मई 21 -- मीरंगज। नथपुरा गांव की सरिता पत्नी भूपेंद्र का आरोप है 18 मई की शाम पुरानी रंजिश में सचिन एवं राहुल ने उनके पति भूपेंद्र से गालीगलौज कर लाठी-डंडों से पीटा। जिससे भूपेंद्र को गुम चोटें लगीं। बचाने पर सरिता से भी मारपीट की गई। जिससे सरिता घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मारपीट की दूसरी घटना गांव हल्दी खुर्द की है। हल्दी खुर्द की रुकसाना पत्नी मो. यासीन का आरोप है गांव के सारिफ, आसिफ, साजिद ने उनके घर में घुसकर नाबालिग पुत्र मोहम्मद अनस को मारा पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.