पुरानी रंजिश में दंपत्ति की पिटाई, चार पर मुकदमा
जौनपुर, मई 16 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने दंपत्ति की पिटाई कर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रमेशचंद तिवारी शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे डेयरी पर दूध बेचने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद, जगदीश मिश्र, सत्यम तिवारी और ममता देवी ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रमेशचंद को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी मंजू को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित दंपत्ति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.