कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मारुफपुर चमरूपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दंपती समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मारुफपुर चमरूपुर गांव की खुशनुमा ने बताया कि पड़ोसियों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर 28 अप्रैल की शाम वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने उसके पति अच्छू व बेटी फरीना को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह कुनबे की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने आरोपी गुड्डू, गोलू, नफीस, इरशाद, शाहे आलम, नेहा, कल्लो व नाजिया के खिलाफ कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.