गंगापार, मार्च 9 -- थाना क्षेत्र के ग्राम पचदेवरा में पुरानी रंजिश को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पचदेवरा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि सात मार्च की सुबह उनके पति सुभाष कुमार अपनी बाइक बनवाने के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के ही संजय कुमार, अंजू देवी तथा मंसूरिन ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद उक्त लोगों ने सुभाष कुमार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। पीड़िता की तहरीर पर नवाबगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.