कौशाम्बी, मार्च 6 -- कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया आमद करारी गांव की लवली देवी ने बताया कि गुरुवार को वह अपने पति पूजा सिंह के साथ दवा कराने जा रही थी। इस दौरान गांव के ही विपक्षी सुनील कुमार, मुकेश कुमार, शिव विजय व एक अन्य पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पति की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर पीड़िता को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दंपती की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...