पुरानी रंजिश में दंपति से मारपीट, पथराव
मुजफ्फर नगर, मई 9 -- जानसठ पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने जुमे की नमाज पढ़ने गए दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए दुकान और घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।गांव तालड़ा की नई आबादी निवासी नसीम खान पुत्र सईद खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर वह गांव की मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गांव के तस्लीम, शारोज, महबूब और आशु ने शोर-शराबा व बदतमीजी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।पीड़ित के अनुसार वह जान बचाकर घर स्थित अपनी दुकान पर आकर बैठ गया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी वहां पहुंच गए और उसे दुकान से बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी पत्नी जूली के साथ भी मारपीट की,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.