गोंडा, अप्रैल 28 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीपुर में पुरानी रंजिश व आपसी विवाद के चलते एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पति और पत्नी दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित गुल्ले निवासी ग्राम काशीपुर, ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे उनके पड़ोसियों ने अचानक उनके घर में घुसकर हमला बोल दिया। विपक्षी सरजू लाल, नैमी लाल और सुन्दर ने उसके घर में घुसते ही अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गुल्ले और उनकी पत्नी रीता को गंभीर चोटें आई हैं, जिससे वे लहूलुहान होकर मरणासन्न स्थिति में आ गए। शोर मचाने और मदद की गुहार लगाने पर जब गांव के लोग मौके की ओर दौड़े, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.