फतेहपुर, मार्च 28 -- खखरेरू। थाना क्षेत्र के चंदनमऊ मजरा कोट गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गांव के रहने वाले जंगी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम शंकर, उसके पुत्र गणेश व बहू उमा ने गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव में आई पत्नी को भी गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...