कन्नौज, अप्रैल 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के बौसिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बौसिया निवासी प्रीतम सिंह पुत्र कल्यान सिंह पाल ने बताया कि 2 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी सुशीला देवी घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थीं। तभी गांव के ही बांकेलाल पुत्र कल्यान सिंह, गंभीर पुत्र बांकेलाल, कल्पना पत्नी गंभीर तथा पूजा पुत्री गंभीर पुरानी रंजिश के चलते एकजुट होकर लाठी-डंडों से उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडे और फावड़े से हमला, पांच गंभीर घायल चीख पुकार सुनकर जब प्रीतम सिंह पत्नी को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया, जिससे दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।...