चंदौली, अप्रैल 19 -- चंदौली (धीना)। कंदवा थाना क्षेत्र के तेल्हरा गांव के दलित बस्ती में रविवार सुबह साढ़े सात बजे दो पक्ष में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष लाइसेंसी एकनाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दूसरे पक्ष के दस लोगों घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर अगली कार्रवाई में जुटी है। वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र के तेल्हरा गांव के दलित बस्ती में होली खेलने को लेकर रामसूरत और श्यामलाल के परिवार से मारपीट हो गई थी। इसके बाद दोनों परिवार में काफी तनाव बना था। इसी क्रम में बीते शनिवार की शाम श्यामलाल के परिवार में रहने वाले 42 वर्षीय शिक्षामित्र को रामसूरत का पक्ष मारपीट कर घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.