हरदोई, मार्च 17 -- पचदेवरा। खुटेपुर माजरा नसीरपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दीवार गिराने का मामला सामने आया है। गांव निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र स्व. रामसरन सिंह चौहान ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव एवं परिवार के ही श्यामपाल सिंह पुत्र स्व. रामप्रकाश सिंह ने सोमवार शाम उसके पैतृक खेत में बनी दीवार को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गिरा दिया। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद जब उसने गांव के बड़े बुजुर्गों एवं संभ्रांत लोगों के माध्यम से समझाने का प्रयास कराया, तो आरोपी ने न केवल बात मानने से इनकार कर दिया, बल्कि धमकी देने के साथ झगड़े पर भी आमादा हो गया। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पचदेवरा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...